Home » News » योगी आदित्यनाथ की तरह ही उनके मंत्री भी लगाएंगे जनता दरबार दिन निर्धारित
yogi adityanath janta darbar

योगी आदित्यनाथ की तरह ही उनके मंत्री भी लगाएंगे जनता दरबार दिन निर्धारित

न्यूज़ एजेंसी योगी आदित्यनाथ ने अपने मंत्रियों को जनता दरबार लगाने के लिए कहा है। यही नहीं उन्होंने प्रदेश के अन्य जिलों का दौरा करने के दौरान उनके अपने लखनऊ आवास पर जनता दरबार का कार्यक्रम बंद न हो सके इसके लिए भी उन्होंने अपने मंत्रियों को निर्देश दिए हैं कि वह उनकी गैर मौजूदगी में लोगों की समस्याओं को सुनें।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने हस्ताक्षर से जनता दर्शन के लिए मुख्यमंत्रियों का कार्यक्रम निर्धारित किया है। उत्तर प्रदेश की जनता की समस्याओं को जल्द से जल्द निपटने के लिए मुख्यमंत्री ने अपने मंत्रियों को रोज जनता दरबार लगाने को कहा है। बता दें कि इससे पहले गोरखपुर से विधायक रह चुके योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में भी जनता दरबार लगाकर उनकी समस्याओं को निपटने का प्रयास करते थे।

निर्देश के साथ ही जिले में जिला अधिकारियों तथा SP रोज सुबह 9:00 से 11:00 बजे तक जनता की समस्याओं को सुनेंगे, इसके साथ ही लखनऊ में भाजपा मुख्यालय पर रोज एक कैबिनेट मंत्री जनता की शिकायत को सुन रहे हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मानना है कि जनता दरबार से जन समस्याओं को सुनने के साथ ही पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं का भी सरकार के साथ सीधा संवाद स्थापित होगा, और जनता भी सरकार की नीतियों और कामों को जान सकेगी। जिससे लोगों को होने वाली मुश्किलें भी कम होंगी।

About Rohit Saini

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*