24/04/18/नई दिल्ली / सोमवार को मंगोलपुरी इलाके में पति ने अवैध संबंधों के शक में आपने 14 वर्षीय बेटे के सामने ही पत्नि की हथौड़े से वार कर हत्या कर दी। मृतका के बेटे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने हत्या की धाराओं में मामला दर्ज फरार आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया कि करीब 18 साल पहले सविता की शादी विनोद से हुई थी। शादी के बाद दोनों मंगोलपुरी के एस ब्लॉक थित मकान में रहने लगे। दंपति के दो बेटियां और एक बेटा है। विनोद दिन में ई-रिक्शा चलाता था और रात में शराब के नशे में धुत होकर घर आता था।विनोद कुछ समय से अपनी पत्नि सविता के चरित्र पर शक करने लगा था। कि सविता का संबंध किसी दूसरे व्यक्ति से है। इस वजह से आए दिन पति-पत्नि के बीच विवाद होता था।मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह भी पति-पत्नि के बीच विवाद हुआ। इससे नाराज होकर विनोद नीचे से हथौड़ा उठा लाया और सविता के सिर पर ताबड़तोड़ प्रहार करने लगा। हालांकि, शोर सुनकर वहां पहुंचे 14 वर्षीय बेटे सिद्धार्थ ने पिता को रोकने की कोशिश की, लेकिन विनोद ने उसे धक्का देकर गिरा दिया और फिर से पत्नि पर प्रहार करने लगा।पड़ोसियों के मौके पर पहुंचने तक विनोद हथौड़ा छोड़कर फरार हो चुका था। पड़ोसी तत्काल खून से लथपथ सविता को संजय गांधी अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
