(लखनऊ वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने सत्ता में आते ही गौ तस्करी पर पूर्ण रुप से विराम लगा दिया है, और इस अवैध कार्य में लगे अराजक “तत्वों की क्षेत्रवार पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश” दिए हैं। योगी “बूचड़खानों को बंद करने के लिए एक्शन में दिखाई दे रहे हैं, उन्होंने प्रदेश में स्वचालित अवैध बूचड़खानों को बंद करने के लिए तत्काल कार्ययोजना तैयार करने के लिए निर्देश” दिए हैं। मुख्यमंत्री ने बुधवार को मुख्य सचिव राहुल भटनागर सहित एक शासन के बड़े अधिकारियों के साथ प्रदेश की कानून व्यवस्था की समीक्षा की।
मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रदेश में गौ तस्करी की घटना पूरी तरह समाप्त हो जानी चाहिए और यह जमीन पर नजर आना चाहिए, साथ ही प्रदेश में सभी अवैध बूचड़खानों को बंद करने की दिशा में कार्य योजना तैयार किया जाए। आगे उन्होंने कहा कि जिले में पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए और ऐसी घटनाओं पर नियंत्रण के लिए पुलिस बल को और अधिक चौकस, सतर्क रहना होगा। उन्होंने कहा है कि प्रत्येक स्तर पर जिम्मेदारी तय हो और इसकी समीक्षा की जाए। गंदगी को बीमारियों का मुख्य कारण बताते हुए कहा कि इसके लिए सरकारी अफसरों को स्वच्छता पर बल देते हुए जन चेतना जागृत करने की पहल करनी होगी।