गाजियाबाद: अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा द्वारा कृष्णा भवन सेक्टर-7 राजेंद्र नगर में आयोजित कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में मेधावी छात्र-छात्राओं को शील्ड एवं प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों से आगे बढऩे के लिए पढ़ाने पर ’यादा ध्यान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्राह्मण महासभा के प्रदेशाध्यक्ष लालचंद शर्मा ने की। विधायक सुनील शर्मा, महापौर आशु वर्मा, गिरीश जुयाल ने भगवान परशुराम के जीवन पर प्रकाश मंच का संचालन वी.एल. गौतम ने किया।
