4/12/2018/नोएडा / अथॉरिटी में एनईए (नोएडा एम्प्लाइज असोसिएशन) के चुनाव के दौरान सोमवार को 97 पर्सेंट कर्मचारियों ने वोटिंग की। तीन पैनलों की टक्कर में राजकुमार चौधरी पैनल से जीत हासिल की। अध्यक्ष पद के दावेदार राजकुमार चौधरी ने अपने प्रतिद्वंद्वी अरविंद को 71 वोटों से हराया। राजकुमार चौधरी (अध्यक्ष) महेश चंद (महासचिव) बीरपाल (उपाध्यक्ष) धर्मेंद्र शर्मा (उपाध्यक्ष) विजेंद्र लोहिया (सचिव) प्रमोद कुमार यादव (सचिव) थान सिंह (कोषाध्यक्ष) शामिल हैं। राजकुमार चौधरी को 528 वोट मिले। महासचिव पद पर जीत हासिल करने वाले महेश चंद को 571 वोट मिले। दिनेश कुमार 174 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
