Home » News » मानव तस्करी के लिए करते थे किडनैप पुलिस ने किया दो को अरेस्ट
human traffiking

मानव तस्करी के लिए करते थे किडनैप पुलिस ने किया दो को अरेस्ट

दिल्ली पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। दिल्ली पुलिस और असम पुलिस के साथ मिलकर किए गए जॉइंट ऑपरेशन में मानव तस्करी से जुड़े टरस्टेट रैकेट का पर्दाफाश किया। पुलिस का कहना है की गिरफ्तार किये गए दोनों आरोपी गाजियाबाद से अल्ताफ (28) में अपना रैकेट चलते थे। डीसीपी पुलिस ईश्वर सिंह ने बताया कि असम पुलिस ने उनसे संपर्क कर किडनैप की गई असम की महिला को ढूंढने में मदद मांगी। पुलिस ने इसके लिए एसटीएफ की एक टीम बनाई। पुलिस टीम ने तफ्तीश शुरू की तो सबसे पहले उनके रडार पर अल्ताफ और रामकेश नामक दो शख्स आए। पुलिस ने सबसे पहले गाजियाबाद से इन दोनों लोगों को अरेस्ट किया। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर न केवल असम की महिला को ढूंढ निकाला, बल्कि पश्चिम बंगाल की दो अन्य युवतियों को भी मुक्त कराया।
पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियो ने कबूला हैं की उन्होंने ही नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से असम की महिला को किडनैप किया था। किडनैप करने के बाद होने महिला को किसी और को बेच दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से महिलाओ का लैपटॉप और मोबाइल फोन बरामद किया। आरोपियों ने यह भी बताया कि इन्होंने कुछ महिलाओ को हरियाणा में भी बेचा है। पूरी तफ्तीश में एक एनजीओ की भी मदद ली जा रही है।

About Rohit Saini

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*