23/04/18/एजेंसी : तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा ने सांप्रदायिक सौहार्द्र बनाए रखने में भारत के प्रयासों की सराहना की है… दलाई लामा ने कहा कि भारत अपनी धर्मनिरपेक्षता बनाए रखने के लिहाज से खास है… भारत धर्मनिरपेक्ष परंपरा का पालन करता है… यह सभी धर्मो का आदर करता है और साथ ही धर्म न मानने वालों का भी समान आदर करता है जो कि अपने आप में अनोखा है… ये देश की महानता है कि भिन्न-भिन्न धर्म एक साथ चल रहे हैं… वे भी भाईचारगी की भावना के साथ… उन्होंने कहा भारतीय सभ्यता ने सबसे महान विचारक और दार्शनिक पैदा किए हैं… भारतीय समुदाय को ये स्पष्ट कर देना चाहिए धार्मिक सौहार्द्र संभव है… नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने अन्य देशों में मजबूत भारतीय समुदाय बनाने पर भी जोर दिया और कहा कि प्रवासियों को अन्य देशों में इंडिया टाउन बनाने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए, जिस तरह से चीनी नागरिकों ने दूसरे देशों में चाइना टाउन बनाया है….
