19/8/2018/ नोएडा/ सेक्टर – 110 स्थित तिकोना पार्क में हिन्दू जागरण मंच नोएडा महानगर का अखंड भारत दिवस के उपलक्ष में सामूहिक वंदे मातरम एवं हवन कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि आरएसएस के प्रांत प्रचार प्रमुख एवं हिन्दू जागरण मंच मेरठ प्रान्त के पालक अधिकारी अजय मित्तल, प्रांत उपाध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा, विशेष संपर्क प्रमुख राकेश चौहान, डॉ अभिषेक शर्मा उपस्थित हुए। इस अवसर पर अजय मित्तल ने कहा कि कि विस्तार चेतना का लक्षण है। आकुंचन मूर्च्छा या मृत्यु का। तो क्या यह राष्ट्र अब असंदिग्ध शब्दों में अपनी चैतन्य युक्तता का परिचय देते हुए कहेगा कि विभाजन आगे और नहीं? और इससे भी बड़ा सवाल, भूतकाल में हुए विभाजनों को निरस्त करने की शुरुआत होगी? यह भारतभूमि एक दिव्य चेतना वाली भूमि है। यह सर्वेश की सगुन साकार मूर्ति है और मूर्ति का खंडित रहना अस्वीकार्य है। अखंड भारत ही सच्चा भारत है। वही हर भारत आराधक के दिल में बसा है। मानचित्र में दिखने वाला विभाजन पूरी तरह अप्राकृतिक है। हमारे दिलों में बसी अखंड प्रतिमा भू पर भी हम अवतरित करेंगे, यह संकल्प हमें लेना होगा।
राकेश चौहान ने कहा कि देश की आजादी के 71 साल पूरे हो गए हैं लेकिन इस आजादी के साथ भारत को एक दर्द भी मिला था। वो था भारत विभाजन का दर्द। आज जब हम आजादी के जश्न की तैयारी कर रहे हैं तो उन कारणों पर भी गौर करना जरूरी है जिनकी वजह से हमें विभाजन का दंश झेलना पड़ा।
राजेंद्र शर्मा ने कहा कि यह बटवारा मां बहनो की घोर अवमानना से कलंकित था साथ ही लाखो माता बहनों के अपहरण, क्रय – विक्रय, हत्या, बलात्कार, जबरन शादी, गुलामी जैसे अकथनीय अपराध ने मानवता को कलंकित कर डाला था।
इस अवसर पर प्रांत कार्यकारिणी सदस्य (प्रचार विभाग) चंद्रपाल प्रजापति, महानगर अध्यक्ष नरेश चौहान, महानगर संरक्षक डॉक्टर शिव कुमार पांडे महानगर उपाध्यक्ष भैयालाल बघैल, राजमन त्रिपाठी, श्रीशचन्द्र श्रीवास्तव, अनिल तोमर, कैलाश शर्मा, रामकुमार, दिग्विजय तिवारी, श्यामु पाठक, सत्य प्रजापति, वीरेंद्र शर्मा, मनोज मिश्रा, सुशील शर्मा, सन्तोष, देवेन्द्र, राकेश यादव, रोहित शर्मा, शिवाजी, बलवीर सिंह, भरत गोस्वामी, श्यामु पाठक, राकेश यादव, रितेश तिवारी, संतोष, आनन्द तिवारी, रविन्द्र, रोहतास प्रजापति, दीपक शर्मा, कुंवरपाल मलिक, पवन कुमार, आनंद तिवारी, सत्यदेव, शिवम शर्मा, सुधांशु झा, नबाब चौधरी, कमल यादव, हरगोविन्द सहित अन्य लोग उपस्थित हुए।
