Home » News » मोबाइल टावर के खिलाफ हंगामा ‘विवाद बढऩे पर रूकवाया काम’
mobile tower ghaziabad stop work install

मोबाइल टावर के खिलाफ हंगामा ‘विवाद बढऩे पर रूकवाया काम’

गाजियाबाद: ट्रांस हिंडन क्षेत्र की न्यू करहैड़ा कॉलोनी में मकान की छत पर मोबाइल टावर स्थापित किए जाने का विरोध शुरू हो गया है। गुस्सा नागरिकों ने शुक्रवार को प्रदर्शन कर जमकर हंगामा किया। टावर न हटाए जाने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी गई। सूचना पाकर मौके पर आई पुलिस ने टावर का काम बंद करा दिया। नागरिकों के मुताबिक कॉलोनी में राधा कृष्ण मंदिर के सामने मकान की छत पर अवैध तरीके से मोबाइल टावर लगाया जा रहा है। रेजीडेंट देवेंद्र चौहान का कहना है कि न्यू करहैड़ा कॉलोनी आवासीय स्थल है। जहां पर मोबाइल टावर लगाना बिल्कुल उचित नहीं है। टावर से आसपास के नागरिकों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। टावर से निकलने वाली किरणें स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक होती हैं। इस बीच पुलिस को मामले की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने टावर लगाने का कार्य रूकवा दिया। साथ मकान मालिक को इस संबंध में कड़ी हिदायत दी गई।

About Rohit Saini

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*