गाजियाबाद: साहिबाबाद थाना क्षेत्र स्थित डीएलएफ कॉलोनी में बाइक सवार बदमाशों ने एक शिक्षिका से चेन लूट लिया। घटना के समय शिक्षिका बाजार से खरीदारी कर लौट रही थी। बदमाशों को भागता देख पीडि़त ने शोर मचाते हुए उन्हें पकडऩे का प्रयास किया, लेकिन बाइक की स्पीड बढ़ाकर बदमाश भाग निकले।
जानकारीके अनुसार, डीएलएफ कॉलानी निवासी स्नेहा एक निजी स्कूल में शिक्षिका हैं। उन्होंने बताया कि रविवार देर शाम करीब करीब 7 बजे वह बाजार से खरीदारी कर लौट रही थी। घर के पास पहुंचने पर बाइक सवार दो बदमाश पीछे से आए और उनकी चेन लूटकर भागने लगे। उन्होंने शोर मचाते हुए बदमाशों का पीछा किया, लेकिन बदमाश तेजी से दिल्ली की ओर भाग गए। इसके बाद उन्होंने तुलसी निकेतन चौकी में मामले की शिकायत दी है। एएसपी अनूप सिंह ने बताया कि बदमाशों को पकडऩे के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।