21/4/18/गाजियाबाद / थाना विजयनगर क्षेत्र शुक्रवार देर रात टाटा सूमो कार करीब 20 फीट गहरे नाले में जा गिरी। इस हादसे में तीन मासूम व दूल्हे के पिता समेत सात लोगों की मौत हो गई।करीब एक दर्जन लोग हुए घायल, उधर, घटना के बाद विजय नगर थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर बहरामपुर में शादी का जश्न मातम में बदल गया। सीओ सिटी मनीषा सिंह के अनुसार हादसे में चार महिला, दो बच्चों समेत सात लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दूल्हे का पिता भी शामिल है। छह अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बारातियों को ले जा रहे सभी वाहन एनएच-24 पर सड़क किनारे खड़े थे। इन्हीं में से एक कार का चालक किसी काम से नीचे उतरा। तभी कार अपने आप पीछे जाने लगी। बताया जा रहा है कि बच्चे ने कार का हैंड ब्रेक हटा दिया था। जिस वजह से कार पीछे की तरफ जाने लगी। जब तक ड्राइवर ब्रेक लगाता तब तक गाड़ी नाले में जा गिरी। कार में 12 लोग मौजूद थे। लोगों ने गाड़ी में फंसे बारातियों को किसी तरह निकाला। घायलों को पास के स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक बच्चे की मौत हो गई। मरने वाले दोनों बच्चे भाई थे, जिसमें से एक का नाम कार्तिक(6) माह और दूसरे का नाम हनी सिंह(6) साल था।
