7/3/021\नोएडा। मेरठ में होने वाली प्रियंका गांधी की रैली में पहुंचने के लिए नोएडा महानगर कांग्रेस कार्यालय सेक्टर-10 पर बैठक हुई ।मेरठ में 7 तारीख को प्रियंका गांधी की रैली को लेकर चर्चा क नोएडा कांग्रेस के अध्यक्ष शहाबुद्दीन ने कहा कि हम सब लोगों को भारी संख्या में मेरठ चलना है। और किसान पंचायत को सफल बनाना है ।यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम नागर ने कहा कि युवा कांग्रेस के साथी सभी भारी संख्या में मेरठ जाएंगे। ओबीसी प्रदेश उपाध्यक्ष रामकुमार तवर ने कहा कि मेरी सारी टीम मजबूती के साथ मेरठ महानगर कांग्रेस कमेटी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ चलेगी,महासचिव यतेन्द्र शर्मा ने कहा कि 2022 का चुनाव नजदीक है । हम लोगों को सबको साथ लेकर चलना होगा मा० प्रियंका गांधी जी के हाथों को मजबूत करना होगा । नोएडा से भारी तादाद में भारी संख्या में उपाध्यक्ष लोगों को वहां पहुंचना चाहिए ।
इस मौके पर महानगर अध्यक्ष शहाबुद्दीन,युवा के जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम नागर,उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक प्रदेश महासचिव लियाकत चौधरी,ओबीसी के उपाध्यक्ष रामकुमार तंवर, उपाध्यक्ष महानगर ललिता अवाना,महासचिव यतेन्द्र शर्मा,महिला अध्यक्ष उषा शर्मा, चेयरमैन दानिश सैफी,महासचिव,रिजवान रिजवान चौधरी,ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा,सचिव विक्रम चौधरी, सचिव इन्द्रजीत तिवारी,ब्लॉक अध्यक्ष जावेद खान,गुड़िया चौहान, उपाध्यक्ष सीमा डॉक्टर, संजय तनेजा,सेवादल अध्यक्ष विक्रम सेठी, ब्लॉक अध्यक्ष रणवीर भाटी,ब्लॉक उदयवीर यादव,राम सिंह गुप्ता, गगन गुजर,पंडित महेन्द्र शास्त्री सहित कांग्रेस जन उपस्थित थे।
