26/10/2016/ग्रेटर नोएडा। लुक्सर स्थित डिस्ट्रिक्ट जेल में आईटीएस डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की तरफ से विशाल डेंटल कैंप का आयोजन किया गया। यहां हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने 300 कैदियों की जांच की है। साथ ही दवाईयां बांटी गई। जेल में डेंटल क्लिनिक की स्थापना की है। जांच के दौरान डॉक्टर नरेंद्र तिवारी, डॉक्टर ऋचा, डॉक्टर आंकाझा आदि मौजूद रही। डिप्टी जेल विक्रम सिंह व जेल अधिक्षक एमएल यादव ने जांच करने वाली डॉक्टर की टीम को बधांई दी है।