Home » News » एलओसी के पास मिला 12 साल का संदिग्ध सेना ने गिरफ्तार किया
near loc 12 year old army arrest

एलओसी के पास मिला 12 साल का संदिग्ध सेना ने गिरफ्तार किया

(न्यूज़ एजेंसी) शुक्रवार को पकड़े गए 12 वर्षीय लड़के को भारतीय सेना ने गिरफ्तार कर लिया है। न्यूज़ सोर्सों के मुताबिक वह पाक के कब्जे वाले कश्मीर का निवासी है। सेना ने उसे जहां से गिरफ्तार किया है वह जगह पाक और भारत के बॉर्डर पर आती है। शुक्रवार को (लड़के का नाम अशफाक अली चौहान) नियंत्रण रेखा पार कर भारतीय सीमा में दाखिल हो गया था। भारतीय सेना को आशंका है कि पाकिस्तान सेना ने उसे भारतीय सीमा में घुसकर भारतीय जवानों के गश्त लगाने वाले रास्ते और घुसपैठ के रास्ते का पता लगाने के लिए यहां भेजा है।

“रक्षा प्रवक्ता” ने बताया कि नियंत्रण रेखा LOC के पास भारतीय सेना के गस्त लगा रहे जवानों ने 12 वर्षीय एक बच्चे को गिरफ्तार किया है और वह शुक्रवार शाम LOC पार कर भारतीय क्षेत्र में आ गया था। जानकारी के मुताबिक यह क्षेत्र राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में आता है। रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि वह लड़का पाक के कब्जे वाले कश्मीर के डंगर पेल गांव के बलूच रेजिमेंट के सेवानिवृत्त सैनिक का बेटा है। उसे इस और नियंत्रण रेखा के पास संदिग्ध तौर पर घूमते हुए पाया गया था।

About Rohit Saini

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*