13/10/2016/नोएडा। प्राधिकरण के वर्क सर्किल-एक के द्वारा हरौला मार्ग पर लगे जर्सी बैरियर को हटाया जा रहा है। अब हरौला मार्ग पर दोनों तरफ के मार्ग को एक बनाकर सेक्टर-10 स्वानी फर्नीचर से लेकर सेक्टर-3 के मुख्य मार्ग तक जाने के लिए प्रयोग में लिया जाएगा। इस मार्ग पर प्रयोग सेक्टर-11, सेक्टर-12 से सेक्टर-16 की तरफ जाने वाले वाहनों के द्वारा किया जाएगा। वही हरौला मार्ग पर कुछ दूरी पर स्थाई डिवाइडर बनाया गया था और कुछ जगह पर जर्सी बेरियर लगाकर मार्ग को अलग अलग किया गया था। वन वे की व्यवस्था को स्थाई तौर पर लागू करने के लिए इस मार्ग पर अस्थाई और स्थाई रूप से बने डिवाइडर को हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। स्थाई रूप से बने डिवाइडर को उखाड़ा जा रहा है, जबकि अस्थाई डिवाइडर के रूप में रखे जर्सी बेरियर को क्रेन के जरिए हटाया जा रहा है। शहर को जाम फ्री बनाने के लिए प्राधिकरण, पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन मिलकर उद्योग मार्ग और हरौला मार्ग को वन वे किया गया था। इन दोनों मार्गाे पर वन वे का काम जनवरी माह मेें किया गया था, जिससे हरौला मार्ग से गाडियों के जाने के लिए और उद्योग मार्ग को गोल चक्कर से सेक्टर-11 आने के लिए किया गया था। यह कार्रवाई नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी के निर्देश के बाद की जा रही है। प्राधिकरण के वर्क सर्किल एक के परियोजना अभियंता मो इशरत ने बताया कि बुधवार को हरौला मार्ग पर डिवाइडर हटाने की कार्रवाई की गई।
Attachments area