गाजियाबाद की एक महिला का शव औद्योगिक क्षेत्र स्थित इंदिरा बस्ती के एक मकान से बरामद हुआ। महिला का साथी युवक फरार बताया जा रहा है।उसकी तलाश की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक मोदीनगर गाजियाबाद निवासी एक महिला और एक युवक ने हरिद्वार औद्योगिक क्षेत्र की इंदिरा बस्ती में किराये पर मकान लिया था। दोनों स्टील फैक्ट्री में काम करते थे। सोमवार देर रात महिला का शव कमरे से बरामद हुआ।पुलिस के जांच से पता चला कि 22 वर्षीय रीना उर्फ राधिका उसके साथ रहने वाले युवक का नाम विक्की निवासी गाजियाबाद बताया जा रहा है। सुबह महिला के परिजन भी हरिद्वार पहुंच गए। परिजनों ने पुलिस को बताया कि करीब चार माह पहले रीना घर से चली गई थी। पुलिस ने आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई तो पता चला कि रीना और विक्की पति-पत्नी के तौर पर यहां रह रहे थे। महिला के चेहरे पर चोट का एक निशान मिला है। पुलिस ने फैक्ट्री जाकर भी पूछताछ की। बताया गया कि सोमवार को काम करने के दौरान रीना अचानक ही गिर गई थी। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।पुलिस युवक के बारे में जानकारी जुटा रही है।