नोएडा। शहर में बजरंग दल द्वारा श्री हनुमान जयंती के उपलक्ष में रविवार को एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया। इस यात्रा में हजारों लोगों ने भाग लेकर इसे सफल बनाया। यह यात्रा सेक्टर 45 से शुरू होकर छालेरा बांगर बॉटनिकल गार्डन अट्टा मार्केट नयावास होते हुए गोल चक्कर से सेक्टर 8, 12 होते हुए स्टेडियम पर समाप्त हुई। शोभायात्रा में बच्चे बुजुर्ग महिलाएं और युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। शोभा यात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन की तैयारी चुस्त-दुरुस्त दिखाई दी। शोभायात्रा में दो पहिया वाहन चार पहिया वाहन ई-रिक्शा ट्रैक्टर ट्रॉली घोड़ा बग्गी और पैदल चल कर लोगों ने हिस्सा लिया। शोभायात्रा में जेसीबी मशीन का भी उपयोग किया गया। बेहद शांतिपूर्ण तरीके से पुलिस द्वारा इस शोभायात्रा को संपन्न कराया गया।