13/10/2016/ग्रेटर नोएडा। लुक्सर जेल के पास हुई सामाजिक कार्यकर्ता की हत्या का खुलासा न होने पर क्राइंम फ्री इंडिया फोर्स के पदाधिकारियों में पुलिस के खिलाफ रोष व्याप्त है। हत्या काखुलासा और बदमाशों की गिरफ्तारी न होने पर क्राइंम फ्री इंडिया फोर्स के पदाधिकारियों ने हत्या ने कासना कोतवाली का घेराव कर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। साथ ही उन्होंने एसएसपी ऑफिस पर अनिश्चिकालील धरना प्रदर्शन भी किया जाएगा। मालूम हो कि 7 सितंबर को समसपुर गांव निवासी अजब सिंह पहलवान की हत्या कर दी गई थी। पुलिस अभी तक हत्या का खुलासा नही कर सकी है। जिसके चलते परिजनों में पुलिस के खिलाफ रोष व्याप्त है। क्राइंम फ्री इंडिया फोर्स संस्था के अध्यक्ष अमित पहलवान ने बताया कि अबब सिंह पहलवान क्राइंम फ्री इंडिया फोर्स से जुडे हुए थे। साथ ही समाजहित में उन्होंने विभिन्न कार्य किए थे। उन्होंने बताया कि एक माह से अधिक का टाइम बीत जाने के बाद भी घटना का खुलासा नही हो सका है। कासना गांव में बुधवार को संस्था के पदाधिकारियों और ग्रामीणों की मीटिंग हुई। मीटिंग में घटना के विरोध में कासना कोतवाली का घेराव करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि जल्द ही पुलिस घटना का खुलासा नही करती है तो कासना कोतवाली का घेराव किया जाएगा। साथ ही एसएसपी ऑफिस पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आंदोलन में एरिया के ओर भी सामाजिक संगठन के पदाधिकारी हिस्सा लेगे। मीटिंग में प्रकाश प्रधान, रकम सिंह भाटी, अरविंद नागर, सुशील गुर्जर, राजीव आदि मौजूद रहे।