25/10/2016/नोएडा। गोल्फ फोरेस्टे सोसाइटी में सोमवार को दिवाली मेले का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को ध्यान में रखते हुए विशेष तरीके से दुकाने सजाई गई। साथ ही उनकी जरूरतों के हिसाब से सामग्री की व्यवस्था की गई। मेले में बच्चों के लिए अलग–अलग प्रकार के झूले और महिलाओं के लिए ऊनी कपड़ों और फ़ास्ट फ़ूड के स्टाल सजे हुए थे। वहीं बुजुर्गो के लिए भजन संध्या का आयोजन किया गया। यह मेला दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक चला। मेले में समय बीतने के साथ लोगों की भीड़ भी बढ़नी शुरू हो गई थी। दिवाली मेले की शुरुआत सोसाइटी के लोगों ने दीप जलाकर की। इस दौरान प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने की शपत ली गई।