18/4/18/नोएडा / सेक्टर 50 में एक महिला को सोना चमकाने का झांसा देकर दो युवक लाखों के गहने लेकर फरार हो गए। पुलिस के अनुसार मूलरूप से मुरादाबाद की रहने वाली फातिमा सेक्टर 50 में परिवार के साथ रहती हैं। उनके पति एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करते हैं। सोमवार को फातिमा घर पर अकेली थीं। तभी एक युवक उनके गेट पर पहुंचा। युवक ने कहा कि वह सोने और चांदी के आभूषणों को चमकाने का काम करता है। फातिमा ने युवक को घर में रखी दो सोने की चेन, दो कंगन, टॉप्स और दो नथनी निकालकर साफ करने के लिए दी। इसी बीच दूसरा युवक भी वहां पहुंच गया। आरोपी युवक ने बताया कि यह यवुक भी उसका साथी है। इसके बाद आरोपी युवक ने महिला से गर्म पानी लाने को कहा। महिला जब गर्म पानी लेकर वापस पहुंची तो दोनों युवक वहां से गहने लेकर भाग चुके थे। महिला ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली सेक्टर 49 में केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
