30/9/2016नोएडा। भारतीय सेना की तरफ से एलओसी पार कर आतंकी कैंपों के खिलाफ चलाए गए सर्जिकज स्ट्राइक पर देश में खुशी की लहर है। सेना की कार्रवाई पर नोएडा में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर व पटाखे छोड़कर जश्न मनाया।
गुरुवार को भाजयुमो कार्यकर्ता नया बांस स्थित शेर सिंह मार्केट मे चमन अवाना के नेतृत्व मे एकत्रित हुए। कार्यकर्ताओं ने भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान मे घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक के तहत आतंकी कैंपो को ध्वस्त करने के समर्थन मे लड्डू बांटे व पटाके जलाकर जश्न मनाया। चमन अवाना ने कहा भारत की जनता मे उड़ी आतंकी हमले के बाद व्यापक गुस्सा भरा हुआ था, जिसके बाद बुधवार रात सर्जिकल स्ट्राइक करके भारतीय सेना की ओर से पीओके पर की गई यह पहली सीधी सैन्य कार्यवाही है। इससे भारत की जनता का सिर गर्व से ऊंचा हो गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि हम शहीदो की शहादत बेकार नही जाने देगें, इसका बदला लिया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने कहा पाकिस्तान के खिलाफ कडी कार्यवाही की जाए ताकि साबित हो सके कि भारत के खिलाफ आतंकवादी हमले बर्दाश्त नही किए जाएंगे। इस मौके पर राजेश अवाना, चेतन जासवाल, रत्न तिवारी, विकास अवाना, मनोज अग्रवाल, अमित कुमार, विनोद अवाना, मनीष चौहान, अनिल चंद्रा, विकास शर्मा, सचिन बैसोया, राकेश कुमार, संजय कुमार, राहुल कुमार, संजय गोयल, सुनिल कुमार, विनोद अग्रवाल, अमित कुमार, अभिमन्यु कुमार, अमर अवाना, रितेश भारदूाज, नितिन मिश्रा, अवधेश मेहता और रमेश मेहता समेत अन्य लोग मौजूद थे।