25/11/2016/ नोएडा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से गुरुवार को मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के नेता दिल्ली स्थित आवास पर मिले। यूथ ब्रिगेड के पूर्व महानगर डॉ. आश्रय गुप्ता के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री नोएडा में सपा संगठन और प्रत्याशी के बारे में बातचीत की। साथ ही नोएडा की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। डॉ. आश्रय गुप्ता ने बताया कि सीएम अखिलेश यादव को शहर की समस्याओं के साथ क्षेत्र के लोगो को पुरस्कार दिलाने जैसी कई अन्य चीज़ों से अवगत कराया गया। मुख्यमंत्री यूथ ब्रिगेड को मजबूत करने के लिए कहा। इस अवसर पर सुधीर शर्मा, राहुल यादव और अनिल पंडित समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
