15/4/2019/लाजपत नगर में रहने वाली महिला वकील शनिवार रात को होटल में आयोजित एक पार्टी में गई थीं। रात करीब दो बजे वह होटल के दो इलेक्ट्रिक क्लब में सिगरेट पी रही थीं। बार टेंडर ने उन्हें सिगरेट पीने से मना किया। उसका कहना था कि क्लब में सिगरेट पीने की अनुमति नहीं है। इससे होटल में आग लग सकती है। ये बात वकील ने शोर-शराब के कारण नहीं सुनी । इसके बाद बार टेंडर 30 वर्षीय अजय कुमार ने वकील के हाथ से सिगरेट छीनकर नीचे फेंक दी। वकील का आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने उसके साथ बदतमीजी व छेड़छाड़ भी की। इसके बाद होटल में हंगामा खड़ा हो गया और रात करीब ढाई बजे इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने छेड़छाड़ व मारपीट का मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में होटल के वार टेंडर 30 वर्षीय अजय कुमार की तलाश की जा रही रही है। होटल में देर रात पार्टी क्यों चल रही थी, इसकी भी जांच हो रही है। दिल्ली की जानी-मानी महिला वकील के साथ लोदी कॉलोनी में स्थित लोधी होटल में शनिवार रात छेड़छाड़ व बदतमीजी की गई।
