1/10/2016/नोएडा। केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा के जन्मदिन के मौके पर शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर कमेटी और शहर की कई सामाजिक संस्था के सदस्यों उन्हें गुलदस्ते देकर और मिठाई खिलाकर जन्मदिन बधाई दी। इस दौरान डॉ. महेश शर्मा की लंबी उम्र की कामना की गई। जन्मदिन की बधाई देने के लिए सेक्टर-29 स्थित कैलाश अस्पताल में लाेगों का ताता लगा रहा। बधाई देने वालों में मुख्य रूप से नोएडा महानगर अध्यक्ष राकेश शर्मा, डॉ. विजय गंजू , वनजा उन्नीकृष्णन, संजय बाली, सुशील शर्मा, मनीष शर्मा, प्रशांत त्यागी, विजय भाटी, तेजपाल मास्टर, उमेश त्यागी, सतपाल यादव, चंदगीराम यादव, राकेश जैन, पुनीत शुक्ला, शिव यादव, धर्मेंद्र चौहान, एम.पी जैन, बृजेश यादव, चमन अवाना, प्रदीप रतूड़ी, विमलेश कुमार सिंह, पी.एस जैन, मुख्त्यार प्रजापति, प्रमोद प्रजापति, त्रिलोक नाथ अग्रहरि, राजन श्रीवास्तव, करुणेश शर्मा, इन्दर नागर, आशीष वत्स, अभिषेक शर्मा, डी.एन सिंह, रतन राज बेंजामिन और भारत भूषण भरद्वाज समेत अन्य लोग मौजूद थे।