6/12/2016 / नोएडा। ग्राम होशियारपुर की जन समस्याओं के समाधान के लिए मंगलवार को आम सभा का आयोजन किया गया। सभा का संयोजन उदय पाल सिंह ने किया और इसका संचालन दुलीचंद खलीफा के द्वारा किया गया। बतौर मुख्य अतिथि मौजूद सपा प्रत्याशी अशोक चौहान ने कहा कि गांव की समस्याओं का समाधान निश्चित समय सीमा के भीतर हो जाएगा। कार्यक्रम में सबसे पहले डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रधांजलि दी गई।
दुलीचंद ने समस्याओं से अवगत करवाते हुए कहा कि गांव मे सफाई कर्मचारी कार्य नहीं कर रहे हैं। जिस वजह से जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं और बीमारी फैलने का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। गांव वासियों के 5 प्रतिशत भूखंडो की समस्या का भी निस्तारण नहीं हो पा रहा है। इस दौरान गांव के बाहर बनने वाले मेट्रो स्टेशन का नाम गांव के नाम पर रखे जाने की मांग की गई।
सपा प्रत्याशी अशोक चौहान ने कहा कि प्रदेश की सपा सरकार द्वारा पूरे प्रदेश मे विकास कार्य किए जा रहे है। प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री ने नोटबंदी के कठिन समय में किसानों के हित को देखते हुए मोबाइल केश वैन चलाया। वहीं लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पे पर जेट प्लेन उतारकर अपनी दूरगामी सोच का अदभुद परिचय दिया। जिसका अन्य राजनितिक पार्टियों के पास कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने कहा कि 5 प्रतिशत के भूखंडों के पात्र किसानों को अब भूखंडो के पत्र मिलने लगे हैं और जल्द हो शेष रह गए किसानों को भी मिल जाएंगे। मेट्रो स्टेशन के नाम के लिए वह स्वयं मुख्यमंत्री से आग्रह करेंगे। इस अवसर पर उदय पाल सिंह, वीरपाल यादव, रामवीर यादव, प्रवेश यादव,सुखपाल यादव, इंदा नंबरदार, दुलीचंद खलीफा, मनीष वशिष्ट, अजित सिंह, राजेंद्र चौहान सहित सैकड़ों ग्रामीण वासी मौजूद रहे।