4/12/2016 / नोएडा। सपा महिला सभा की महानगर अध्य्क्ष शालिनी खारी की अध्यक्षता में सेक्टर 12 स्थित प्रियदर्शनी पार्क में जनसमस्याओं के समाधान को लेकर एक सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नोएडा विधानसभा प्रत्याशी अशोक चौहान को बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया गया। सभा का संचालन पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ओमपाल राणा ने किया। सपा प्रत्याशी को मूलभूत समस्याओं से अवगत कराया गया। उन्होंने बताया कि टूटी हुई सड़कें अभी तक नहीं बनी हैं। राशन कार्ड भी नहीं बन रहे हैं। नालियों की सफाई भी नहीं होती है। शालिनी खारी ने कहा कि सपा हाईकमान की ओर से अशोक चौहान जैसे कर्मठ व्यक्ति को प्रत्याशी बनाया है यह खुशी की बात है। वे हर हर समय जनता के बीच में रहते हैं। समस्याएं सुनने के बाद अशोक चौहान ने सभी को आश्वस्त किया कि जनता की समस्याओं का समाधान जल्द किया जाएगा। प्रदेश के ऊर्जावान मुख्यमंत्री ने हर वर्ग के लिए विकास कार्य किए हैं। इस अवसर पर बबलू चौहान, अर्जुन प्रजापति, शालिनी खारी, ओमपाल राणा, सूरज राणा, अजीत सिंह सहित स्थानीय निवासी मौजूद रहे।
