8/3/021/नोएडा।प्रदेश की राजनीति में अपने बढ़ते कदम के कारण पीस पार्टी निरंतर उचाईया को छू रही है।पीस पार्टी की नीतियों को सर्व समाज द्वारा सराहा जा रहा है।इसी क्रम में अब पीस पार्टी के
समर्थन में संत समाज का एक बड़ा वर्ग आया है जिसके कारण भारत की राजनीति में एक बड़ा परिवर्तन होगा।संतो ने कहा की लोकतंत्र बचाना ही धर्म है सांप्रदायिक ताकतों ने देश को तबाह कर दिया है।देश की जनता ने सरकार को इसलिए चुना था कि देश का विकास होगा।ना कि देश में आपसी भाईचारा खत्म करने और जाति धर्म में देश को बांटने के लिए।संत स्वामी सत्य देव महाराज के नेतृत्व में पीस पार्टी की मुहिम भारत बचाओ अभियान की शुरुआत हो चुकी है और अधिक से अधिक संत इस महीने में जोड़ रहे हैं।पीस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुर्जर ने कहा कि पीस पार्टी ने देश में शांति और अमन स्थापित करने के लिए एक मुहिम चला रखी है।ना तो
इस तरह की अनूठी मुहिम को आज तक किसी ने नहीं शुरु किया और नाही कोई इसे आगे करेगा।आगे उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार आज तक धर्म और जाति के नाम पर सियासत करती आयी है जोकि गलत है।पीस पार्टी इसका पुरजोर विरोध करती है और किसी भी कीमत पर ऐसा नहीं होने देंगी।पिछले सात वर्षों से देश की जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। कभी नोटबंदी,जीएसटी,सीए एनआरसी, किसान बिल,डीजल पेट्रोल और एलपीजी के दामों में वृद्धि करके कैंद्र सरकार ने कोरानाकाल में देश को बेरोजगारी और भुखमरी दी है।जिसको लेकर केंद्र और प्रदेश सरकार बिल्कुल भी संवेदनशील नहीं है।ऐसा प्रतीत होता है कि सरकार की “मानसिकता अंग्रेजों की मानसिकता से मेल खाती है लेकिन भारत की जनता इसे बर्दाश्त नहीं करेगी।आज भारत दो भागों में विभाजित हो गया है एक में इंडिया और एक में भारत इंडिया में वह लोग हैं जो अंग्रेज हैं या अंग्रेजों जैसी मानसिकता है। भारत में वह लोग हैं जो शांति अमन चैन और जो गरीबी और लाचारी को झेल रहे हैं।वही असली भारत है इंडिया वह है जो लग्जरी गाड़ी अक्रूर संपत्ति से लैस सेवन स्टार होटल में दावत उड़ा रहे हैं।वह इंडिया है इसलिए इंडिया और भारत के भेदभाव को खत्म करना ही पीस पार्टी का उद्देश है।भारत बचाओ अभियान किसी जाति और धर्म की लड़ाई नहीं देश बचाने की लड़ाई है अधिक से अधिक संख्या में देश को बचाने के लिए पीस पार्टी का साथ दे रहे हैं।भारत बचाओ अभियान का प्रचार पूरे देश में देवनारायण पीठ के अध्यक्ष स्वामी सत्य देव महाराज द्वारा किया जायेगा।जिससे देश में जाति धर्म की राजनीति खत्म होगी और देश को बचाना का लक्ष्य भी पूरा होगा।वही
चित्रकूट धाम देवनारायण मंदिर आश्रम के अध्यक्ष श्री श्री 108 श्री कृपाल दास जी महाराज ने पीस पार्टी कि भारत बचाओ अभियान मुहिम का समर्थन करते हुये कहा कि देश की जनता जाति धर्म की राजनीति से ऊब चुकी है।अब भारत बचाना के उद्देश्य को लेकर देश हित के लिए हम हर मुहिम में साथ खड़े है।
