5/12/2016 / ग्रेटर नोएडा। बिलासपुर कस्बे में आगामी 9 दिसंबर तक चल रही श्रीमद भागवत कथा में रविवार रात को भगवान श्रीराम के बचपन की लीलाएं सुनाई गई। साथ ही भगवान श्रीकृष्ण जन्म की भी कई रोचक कथा श्रद्धालुओं को सुनाई। जिनको सुनने के लिए काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। बिलासपुर कस्बे के प्राचीन मंदिर में पिछले कई दिन से चल रही श्रीमद भागवत कथा में रविवार रात को मथुरा धाम से पधारे कथावाचक विष्णु कृष्ण महाराज ने श्रदालुओं को बनूसाबली भक्त अमरीश की कथा भी सुनाई। साथ ही भगवान श्रीराम के जन्म की भी कथा सुनाकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम को मर्यादा पुरुषोत्तम भी कहा जाता है। क्योंकि वे हमेशा ही जनता को भी मर्यादा में रहने का पाठ सिखाते थे। इसलिए सभी को अपने शरीर और अन्य वस्तुओं पर घमंड नही करना चाहिए। क्योंकि ये सभी चीजे मनुष्य के मरने के बाद समाप्त हो जाती है। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं से कहा कि हम सभी को भगवान श्रीराम की भाति सच्चाई के मार्ग पर चलते रहना चाहिए। जिसके चलते ही मनुष्य का जीवन सबसे सर्वोत्तम बनेगा।