12/10/2016/नोएडा। सेक्टर-21ए स्टेडियम में प्राधिकरण और उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है18 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक चलने वाले शिल्पोत्सव मेले के लिए । 10 दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में बालिवुड नाइट के अलावा पंजाबी गायब, कव्वाली व भोजपुरी नाइट की भी धूम रहेगी। मेले में 300 ज्यादा स्टॉल लगाए जाएंगे, जिसमें थाइलैंड के शिल्पी भी नजर आएंगे।
शिल्पोत्सव में आने वाले लोगों के लिए विशेष शटल सेवा शुरू की जाएगी। यह सेवा शहर में प्रमुख चौराहों से नोएडा स्टेडियम के लिए चलेगी। हर साल की तरह इस बार भी शिल्पोत्सव का आयोजन नोएडा स्टेडियम के रामलीला मैदान में किया जाएगा। इसका आयोजन यूपी पर्यटन विभाग और नोएडा प्राधिकरण संयुक्त रूप से करेगा। अधिकारियों की माने तो इस बार बालिवुड म्यूजिकल नाइट दो दिन होगी। शाम 7 बजे से 11 बजे तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस बार अंकित तिवारी, नेहा भसीन, भोजपुरी नाइट के लिए मालिनी अवस्थी के अलावा साबरी ब्रदर अपना जलवा दिखाते नजर आएंगे। मेले तक पहुंचने के लिए लोगों के लिए शटल सेवा शुरू की जाएगी। यह सेवा नि:शुल्क होगी। यह बस शहर के प्रमुख मेट्रो स्टेशन से नोएडा स्टेडियम तक चलेगी। वहीं, इस बार दोपहर में स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। प्राधिकरण की ओर से स्कूलों में पत्र भेजे गए है। रजिस्ट्रेशन के आधार पर कार्यक्रम का दिन तय किया जाएगा। शिल्पोत्सव के लिए छह कंपनियां अपना प्रजेंटेशन दे चुके है। इसमें लो कास्ट कंपनी का चयन किया जाएगा।
इस बार पर्यटन, सांस्कृतिक व हस्तशिल्प की थीम पर शिल्पोत्सव का आयोजन किया जाएगा। उत्तर प्रदेश पर्यटन के उपनिदेशक अमित श्रीवास्तव ने बताया कि इस बार शिल्पोत्सव की थीम पर्यटन, सांस्कृतिक व हस्तशिल्प होगी। शिल्पोत्सव में 300 से ज्यादा शिल्पियों के आने की उम्मीद है। दर्शकों के लिए इस बार 20 रुपए का टिकट रख गया है। इनके रजिस्ट्रेशन की तिथि पर भी जल्द निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बार शिल्पोत्सव में लोग बॉलिवुड, भोजपुरी, सूफी और कव्वाली का आनंद उठाएंगे।