23/9/2016/महोत्सव में इस बार बाॅलिवुड के अलावा भोजपुरी नाइट होगी स्पेशल
-300 से ज्यादा लगाए जाएंगे स्टॉल, मिलेगी शटल बस सेवा
नोएडा। सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम में 18 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक चलने वाले शिल्पोत्सव मेले के लिए प्राधिकरण और उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। इस बार 10 दिनों तक चलने वाले इस महोत्सवव में दो दिन बालीवुड नाइट होगी। इसके अलावा पंजाबी गायब, कव्वाली व भोजपुरी नाइट का भी लोग आंनद ले सकेंगे। मेले में 300 ज्यादा स्टॉल लगाए जाएंगे। थाइलैंड के शिल्पी भी शिल्पोत्सव में नजर आएंगे।
ऐसे में यहां आने वाले लोगों को दिक्कत न हो इसके लिए विशेष शटल सेवा चलाई जाएगी। यह सेवा शहर में प्रमुख चौराहों से नोएडा स्टेडियम के लिए चलेगी। इस बार टिकट 20 रुपए रखा गया है। हर साल की तरह इस बार भी शिल्पोत्सव का आयोजन नोएडा स्टेडियम के रामलीला मैदान में किया जाएगा। इसका आयोजन यूपी पर्यटन विभाग और नोएडा प्राधिकरण संयुक्त रूप से करेगा। ग्राउंड पर स्टॉल व स्टेज का डिजाइन कैसा होगा, इसके लिए छह कंपनियों ने प्राधिकरण में अपना प्रजेंटेशन दिया था। जिसमें एक कंपनी को चुना जाएगा। वहीं, इस बार दोपहर में स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। प्राधिकरण की ओर से स्कूलों में पत्र भेजे गए है। रजिस्ट्रेशन के आधार पर कार्यक्रम का दिन तय किया जाएगा।
अधिकारियों की माने तो इस बार बालीवुड म्यूजिकल नाइट दो दिन होगी। शाम को 7 बजे से 11 बजे तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस बार अंकित तिवारी, नेहा भसीन, भोजपुरी नाइट के लिए मालिनी अवस्थी के अलावा साबरी ब्रदर अपना जलवा दिखाते नजर आएंगे। इसके अलावां अन्य कलाकारों की एक सूची तैयार की जा रही है। इनके नामों की जल्द घोषणा की जाएगी। मेले तक पहुंचने के लिए लोगों के लिए शटल सेवा शुरू की जाएगी। यह सेवा नि:शुल्क होगी। यह बस शहर के प्रमुख मेट्रो स्टेशन से नोएडा स्टेडियम तक चलेगी।