17/02/2018/मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के शामली जिले में एक युवक ने शादी का झांसा देकर 24 वर्षीय एक महिला के साथ कथित रूप से बलात्कार किया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पीड़िता द्वारा दर्ज कराई कई शिकायत के अनुसार आरोपी 12 फरवरी को उसे एक होटल में लेकर गया और शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार कथित रूप से बलात्कार किया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘लड़की फेसबुक के जरिए आरोपी के संपर्क में आई थी।’ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायत के अनुसार बाद में आरोपी ने उससे विवाह करने के लिए पांच लाख रुपए की मांग की। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।
