21/03/018/पानीपत / हैंडलूम व्यापारी ने धूमधाम से अपनी बेटी की शादी की थी। शादी का भव्य समारोह पानीपत के एक बैैंक्वेट हॉल में हुआ। शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन के लिए सुहागरात का इंतजाम करनाल के एक आलीशान होटल में किया गया था। बताया जाता है कि युवती का एक मुस्लिम युवक से पहले से प्रेम संबंध चल रहा था। नवविवाहित जोड़ा होटल पहुंचा तो मुस्लिम युवक होटल पहुंचा और दुल्हन उसके साथ भाग गई।लड़की को लेकर कथित तौर पर फरार होने वाला युवक सनौली रोड पर कारोबार करने वाले मुस्लिम कांग्रेसी नेता का बेटा है। शहर की राजनीति में दखल के कारण उक्त परिवार सत्ता पक्ष की काफी नामी हस्तियों को भी चुनौती दे चुका है। बताया जा रहा है कि मुस्लिम युवक मर्सिडीज कार से करनाल स्थित आलीशान होटल lपहुंचा था। वहां पहले से तैयार नवविवाहिता ने अपने हाथों की मेहंदी और चूड़े की परवाह भी नहीं की। माता और पिता की आबरू को ताक पर रख मुस्लिम युवक के साथ फरार हो गई। सूचना है कि मंगलवार दोपहर लड़की को नोएडा स्थित एक होटल से बरामद कर लिया गया। लड़की को वह प्रताडि़त भी करने लगा था। मारपीट के बाद लड़की ने खुद ही अपने बारे में सूचना दी थी। लड़के के बारे में स्पष्ट सूचना नहीं मिल पा रही है।
