25/11/2016 / नोएडा। कृष्णम परमहितकारी चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष आचार्य मुकेश कृष्णम गुरुवार को गुरुविश्राम वृद्ध आश्रम पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भक्ति भाव से बड़ा सेवा भाव है। उन्होंने बुजुर्गों से मुलाकात की और उनका हाल चाल लिया। उन्होंने कहा कि हमारा ट्रस्ट ऐसे बुजुर्गों की सेवा के लिए सदैव तत्पर है।, जिन्हें उनके बच्चों व परिवार वालों ने अपने से अलग कर रास्ते पर छोड़ दिया। आश्रम द्वारा दी जा रही सेवाओं को देखते हुए युवाओं को यह समझने की जरूरत है कि जिन मां बाप ने तुम्हें पाला पोशा और बढ़ा किया है, उन्हें आज आश्रम पाल रहा है। आश्रम में अपोलो अस्पताल की नर्स आकर सेवाएं दे रही हैं। जिससे बुजुर्ग लोगों को राहत मिलती है। ऐसे बच्चे जो अपने मां बाप को बोझ समझते है,ं उन्हें यह याद रखना चाहिए कि उनके बच्चे भी उनसे वही संस्कार लेंगे और उनके साथ भी वही बर्ताव करेंगे। उन्होंने आश्रम की तारीफ करते हुए कहा कि आश्रम ने बुजुर्ग लोगों को छत देकर पुण्य का काम किया है। ऐसा पुण्य भक्ति भाव से कहीं ऊपर है।
