सेक्टर-108 अरडब्ल्यूए पदाधिकारियों का निर्विरोध हुआ चुनाव
20/10/2016/नोएडा। सेक्टर-108 आरडब्ल्यूए के निर्विरोध हुए चुनाव में विमलेश शर्मा को अध्यक्ष बनाया गया। वहीं उपाध्यक्ष का पद इंदु जैन को मिला। सेक्टर-108 स्थित आरडब्ल्यूए के कार्यालय में गुरुवार को प्रेस वार्ता आयोजित कर फोनरवा महासचिव व चुनाव अधिकारी ए.एन धवन ने पदाधिकारियों के नामों को घोषित किया।
ए.एन धवन ने बताया कि महासचिव के पद पर यदुराज सिंह, कोषाध्यक्ष के पद पर संगीता रुस्तगी ,संयुक्त सचिव के पद पर नीरज अवाना व महेंद्र सिंह को नियुक्त किया गया। वहीं रविंदर पाल सिंह कार्यकारिणी सदस्य के रूप में निर्वाचित हुए। उन्होंने बताया कि फोनरवा की चार सदस्यीय टीम को चुनावी प्रक्रिया पूरा करने के लिए नियुक्त किया गया था। इसमें उनके आलावा मैनपाल सिंह ,राजेंद्र शुक्ला और अनिल मिश्रा शामिल रहें।
सेक्टर-108 आरडब्ल्यूए के विभिन्न पदों के लिए कुल 20 लोगों ने नामांकन किया था। इसमें 13 लोगों ने 19 अक्टूबर को अपना नाम वापस ले लिया गया था। मतदान 23 अक्टूबर को होना था लेकिन नाम वापसी के कारण विमलेश शर्मा पैनल के सभी पदाधिकारियों को नियमानुसार निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। इस अवसर पर नव निर्वाचित अध्यक्ष विमलेश शर्मा ने कहा कि पहले भी वह निठारी के ग्राम प्रधान के रूप में लोगों की सेवा करती रहीं है। अब उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वह ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगीं। प्रेस वार्ता में फोनरवा उपाध्यक्ष व प्रवक्ता राघवेंद्र दुबे, आरडब्ल्यूए के पूर्व अध्यक्ष ललित मिश्रा ,राम अवतार शास्त्री ,वी.एस राणा, महा सिंह वर्मा और लीलूराम वर्मा समेत अन्य लोग मौजूद थे।