14/12/2016 / नोएडा। जिला बार के सभागार में आयोजित गोष्ठी के दौरान बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के कैबिनेट मंत्री व सपा के कद्दावर नेता राजेंद्र चौधरी ने कहा कि कहा कि हमारे देश के लोकतंत्र की पूरे विश्व में चर्चा होती है और देश का लोकतंत्र विश्व प्रसिद्ध है। इसे मजबूत बनाने के लिए सभी देशवासियों को आगे बढ़कर अधिक प्रयास करने होगें ताकि देश का लोकतंत्र विश्व प्रसिद्ध बना रहें। कार्यक्रम के दौरान राजेंद्र चाैधरी ने बार से न्यायालय तक सड़क पर बनने वाले टीन सेड का शिलान्यास किया।
जिला बार के सभागार में ‘लोकतंत्र के समक्ष चुनौतियां’ विषय पर आयोजित गोष्ठी में उन्होनें कहा कि लोकतंत्र के तीनों स्तंभ विधायिका, कार्यपालिका और न्याय पालिका यदि अपने-अपने दायित्वों को संविधान के अनुसार ईमानदारी के साथ निभाएं तो लोकतंत्र और अधिक मजबूती होगी। इस काम में जनता की भूमिका महत्वपूर्ण है। जिला बार एसोसिएशन के द्वारा जिला बार के विकास के संबंध में जो मांग पत्र उन्हें दिया गया है, उसे मुख्यमंत्री के द्वारा दूर कराया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान राजेंद्र चाैधरी ने बार से न्यायालय तक सड़क पर बनने वाले टीन सेड का शिलान्यास किया।
जिलाधिकारी एनपी सिंह ने कहा कि आज के परिवेश में हम बच्चों को जो शिक्षा प्रदान कर रहे है, उसमें सुधार की आवश्यकता जरूरत है। आने वाली भावी पीढी को लोकतंत्र की मूल आत्मा के संबंध में विस्तार से जानकारी देकर उन्हें जोड़ना होगा। उन्होने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को सही संरक्षण मिलता रहेगा तो भारत का लोकतंत्र सुरक्षित रहेगा।
जिला जज अनिरूद्ध सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि लोकतंत्र के तीनों स्तभों में कार्य करने वालों को खुद के स्वार्थ को त्याग कर लोकहित और देशहित में अपने दायित्वों को मजबूती से निभाना होगा। इससे लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा। कार्यक्रम में जिला बार के अध्यक्ष प्रमेन्द्र सिंह भाटी, उपाध्यक्ष रामबल सिंह, कोषाध्यक्ष सतीश भाटी, सह सचिव नीरज चौहान, सांस्कृतिक सचिव प्रियंका कश्यप व सपा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान समेत अन्य लोग मौजूद थे।