19/3/2019/जवानों के साथ ही राष्ट्रपति ने एक 17 साल के लड़के को भी शौर्य चक्र से सम्मानित किया। इस लड़के का नाम इरफान रमजान शेख है। 2017 में जब इरफान 14 साल के थे तब उनके घर पर तीन आतंकियों ने हमला किया था जिसे कि उन्होंने नाकाम कर दिया। 16-17 अक्तूबर को आतंकवादियों ने राजनीतिक कार्यकर्ता रमजान शेख के घर को घेर लिया था। उस समय उनके बड़े बेटे इरफान शेख ने दरवाजा खोलो तो देखा कि बरामदे में राइफल और ग्रेनेड के साथ तीन आतंकी खड़े हुए हैं।इरफान ने अपने घर के ऊपर आने वाले इस संकट को भांपा और साहस का परिचय देते हुए उन्हें अंदर नहीं घुसने दिया। इसी बीच इरफान के पिता रमजान शेख जब घर से बाहर निकले तो आतंकवादी उनपर टूट पड़े। जिसके बाद इरफान ने अपने पिता और परिवार के सदस्यों को बचाने के लिए आतंकवादियों का सामना किया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में उन वीर जवानों को सम्मानित किया जिन्होंने देश सेवा में अपने अदम्य साहस और शौर्य का प्रदर्शन किया।
