Home » एन सी आर » रालोद की सदस्यता ग्रहण की

रालोद की सदस्यता ग्रहण की

16/9/2016/नोएडा। हिंद मजदूर सभा गौतमबुध नगर के सभी पदाधिकारियों ने शुक्रवार को राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण कर ली। नोएडा महानगर अध्यक्ष आर.बी शर्मा और रालोद युवा के अध्यक्ष प्रवीण चौधरी के नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह व राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी से मिलकर सदस्यता ग्रहण की गई। इस मौके पर चौधरी अजीत सिंह ने कहा कि मजदूरो और किसानों की लड़ाई लड़ने के लिए किसी भी पार्टी मे अजेंडा नहीं है। राष्ट्रीय लोकदल लगातार मजदूरो और किसानों की लड़ाई लड़ते हुए संघर्ष कर रही है। हिंद मजदूर सभा का राष्ट्रीय लोकदल मे आने से मजदूरो की लड़ाई और अधिक तेज होगी। हिंद मजदूर सभा के पदाधिकारियो मे मुख्य रूप से आर. पी. सिंह (महामंत्री जिला गौतम बुद्ध नगर), सुधीर त्यागी (लीगल एडवाइजर), रितेश झा, सुरेंद्र नागर (अध्य्क्ष), के.पी. सिंह, बलवंत भदौरिया ए.के. जैन और बी.एन .मिश्रा शामिल थे।

About Laharen Aaj Ki

Laharen Aaj Ki is a leading Hindi News paper, providers pure news to all Delhi/NCR people. Here we have started our online official web site for updating to our readers and subscribers with latest News.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*