7/10/2016/नोएडा। श्रीराम मित्र मण्डल द्वारा आयोजित रामलीला मंचन के छठवें दिन दीप प्रज्जवलन के साथ लीला मंचन का शुभारंभ हुआ। राजा दशरथ गुरू वशिष्ठ जी से कहते हैं कि मेरी एक अभिलाषा हैं कि राम को युवराज पद दे दिया जाये यह सुनकर मुनि वशिष्ठ अति प्रसन्न हुए। राजा ने अपने मंत्री और सेवकों को बुलाकर पूछा अगर आप लोगों को अच्छा लगे तो राम का राजतिलक कर दिया जाये। ‘‘रामराज अभिषेकु सुनि हियॅ हरषे नर नारि। लगे सुमंगल सजन सब विधि अनुकूल विचारि’’। राम के राजतिलक की बात सुनकर सभी अयोध्या वासी खुशी से झूम उठते हैं और गाते हैं ‘‘ झूम झूम आनन्द मनाओ गाओ मंगल गान कि राजा राम बनेंगे’’। उधर देवता सोचते हैं कि अगर राम को वनवास नहीं होता हैं तो निशाचरों का नाश कैसे होगा? इसके लिए उन्होंने सरस्वती जी से प्रार्थना की और सरस्वती कैकेयी की दासी मंथरा की बुद्धि फेर देती हैं। मंथरा कैकेयी को समझाती हैं कि इस राजतिलक में सिर्फ राम का भला हैं। भरत को कुछ नहीं मिलेगा। कैकेयी कोप भवन में चली जाती हैं और जब राजा दशरथ कैकेयी से कोप भवन में जाने का कारण पूछते हैं तो वह राजा को पहले दिये गये उनके वचन को याद दिलाती है कि समय आने पर दो वरदान मांग लेना, मैं पहला वरदान भरत को राज व दूसरा राम को 14 वर्ष का वनवास मांगती हूॅ। राजा के समझाने के बावजूद कैकेयी नहीं मानती तो यह सुनकर दशरथ हे राम हे राम कहते हुए मूर्छित होकर जमीन पर गिर पड़ते हैं। भगवान राम को यह पता लगता हैं तो वह 14 वर्ष के वनवास के लिए तैयार हो जाते हैं उनके साथ लक्ष्मण व सीता भी तपस्वी वेष में अयोध्या से जाने लगते हैं। सभी नगरवासी विलाप करते हुए राम को रोकने का प्रयास करते हैं ‘‘ मत जाओ मत जाओ मत जाओ हे राम अयोध्या छोड़कर मत जाओ। रूक जाओ रूक जाओ रूक जाओ हे नाथ हमारी विनती मत ठुकराओ’’। मंत्री सुमंत्र राम, लक्ष्मण व सीता को रथ पर बिठाकर नगर के बाहर ले जाते हैं श्रृंगवेरपुर पहुंचने पर गंगा जी में स्नान करते हैं। राम आगमन सुनकर निषादराज गुह भगवान राम की आवभगत करता है और इसके बाद सुमंत्र जी अयोध्या वापस लौट आते हैं और राजा दशरथ राम के वियोग में अपने प्राण त्याग देते हैं। श्रीपरिवार रघुवंश सांस्कृतिक मंच के कलाकारों के उत्कृष्ट अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इसी के साथ छठवें दिन की लीला का समापन हो जाता हैं।श्रीराम मित्र मंडल के प्रवक्ता राघवेंद्र दुबे ने बताया कि 7 अक्टूबर को केवट संवाद, सूर्पणखा प्रसंग, खरदूषण वध आदि प्रसंगों का मंचन किया जायेगा।
इस अवसर पर प्रधान संरक्षक राकेश यादव, अध्यक्ष डीपी गोयल, मीडिया प्रभारी राघवेंद्र दुबे, महासचिव मुन्ना शर्मा, मुख्य संरक्षक सूबे यादव, सपा प्रत्यासी अशोक चौहान , राजेंद्र कुमार गर्ग, अनिल गोयल, रविंद्र चौधरी , मनोज शर्मा, मुकेश गोयल, संजय गोयल, चक्रपाणी गोयल,मुकेश यादव , अमर शर्मा मुकेश सिंघल, आत्माराम अग्रवाल, मुकेश गुप्ता, अर्जुन प्रजापति, सहित तमाम श्रीराम मित्र मण्डल के पदाधिकारी व शहर के गणमान्य लोग मौजूद रह