14/09/2016/नोएडा। कोतवाली सेक्टर-24 क्षेत्र में देर रात घर लौट रही एक युवती के साथ सामुहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर घर पहुंची और पिता को आपबीती बताई। पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।
मूलरूप से नेपाल निवासी रेखा (बदला हुआ नाम) परिवार के साथ झुंडपुरा में रहती है। मंगलवार रात वह अपनी बहन से मिलने कोंडली दिल्ली गई थी। रात करीब 12 बजे वह कोंडली से वापस घर लौट रही थी। इसी दौरान सेक्टर-11 के पास दो युवक उसे बहला-फुसलाकर कर अपने साथ पास की झुग्गी ले गए। वहां दोनों युवकों ने उसके साथ सामुहिक दुष्कर्म किया। किसी तरह से वह वहां से भाग कर घर पहुंची। इस दौरान दोनों आरोपी फरार हो गए। शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों आरोपी विष्णु व अनिल को गिरफ्तार कर लिया। दोनों सेक्टर-11 में चाय की दुकान चलाते है।