2/3/021/नबाब सिंह आर्य ने अपनी बिटियाँ डॉ अभिलाषा भाटी के जन्मदिवस के अवशर पर साप्ताहिक यज्ञ व सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया। गुरुकुल पुठ ब्रजघाट से आये आचार्य प्रमोद जी ने बताया की हमें भारतीय वैदिक संस्कृति को बचाये रखने के लिए परिवार में खुशियों के अवशर पर यज्ञ सत्संग आदि का आयोजन करते रहना होगा। ,भजनोपदेशक जगमाल आर्य ने “आर्यबन्धु परिवार” से श्रीमती कमला आर्य शिक्षा समिति की अध्यक्षया कमला आर्य को उनके जन्मदिवस पर बधाई देते हुए कहा कि सभी भारतीयों को अपने परिवारों में श्रीराम व श्रीकृष्ण के जीवनचरित्रों को आपनाना चाहिए। ,देवमुनि जी ने कहा कि वैदिक संस्कृति का आधार सँध्या-यज्ञ है जिसके करने से मनुष्यों का जीवन सफलता की ओर बढ़ता है व पर्यावरण भी शुद्ध होता है।जिसमें आर्य प्रतिनिधि सभा गौतमबुद्धनगर व आर्य समाज ग्रेटर नोएडा के आर्यजन सम्मिलित हुए इस अवशर पर डॉ अभिलाषा भाटी ने एडवोकेट सोसाईटी में अपने नए क्लीनिक का उद्धघाटन भी किया। जिसमे जटिल व पुराने रोगों का होम्योपैथी पद्धति से उपचार किया जाएगा। ,डॉ भाटी गरीबो व बेसहारा रोगियों के लिए सप्ताह के एक दिन निःशुल्क कैम्प का आयोजन भी करेंगी।
