16/9/2016/नोएडा में 51 हजार लोगों को मोदी ऐप से जोड़गी भाजपा
नोएडा। यूपी में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर गुरुवार को सेक्टर-58 स्थित कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर की बैठक हुई। बैठक में उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी व टीकमगढ़ के सांसद विरेंद्र सिंह खटीक बतौर मुख्य अतिथि मौजूद थे। उन्होनें बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश में चल रही विभिन्न योजनाओं का लाभ गरीब व निम्न तबके के लोगों को हो रहा है। मिशन 2017 के लिए युवा सम्मेलन, महिला सम्मेलन और बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं के सम्मान में सम्मेलन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि नोएडा विधानसभा में 25,000 नए मतदाता जोड़ने का लक्ष्य को पूरा करने के लिए यहां के गांवों और सेक्टरों में पार्टी के कार्यकर्ता मतदाता जोड़ने का कार्यक्रम करेंगें। इसमें से 13,000 नए मतदाताओं के फार्म भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा भरवा दिया गया है। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को एेतिहासिक रूप से मनाया जाएगा। जिसमें नोएडा में 51,000 लोगों को मोदी ऐप से जोड़ा जाएगा। इसके अलावा टोल फ्री नम्बर 1800 2090 920 में मिस्ड काॅल करके जोड़ा जा सकेगा।
सांसद विरेंद्र सिंह खटीक ने बताया कि 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिन को शताब्दी वर्ष के रूप में मनाया जाएगा। जिसमें बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं अभियान के तहत नोएडा में 100 चिकित्सालयों पर पीएम मोदी द्वारा दिए गए संदेश का प्रचार-प्रसार महिला मोर्चा की तरफ से किया जाएगा।
बैठक में क्षेत्रीय संगठन मंत्री चंद्रशेखर ने सभी कार्यकर्ताओं को अगामी चुनाव में अभी से जुट जाने के लिए कमर कसने को कहा। उन्होंने कहा कि नोएडा की प्रत्येक बूथ पर कम से कम 10 से 15 यूथ की टोली रहेगी। श्यामा प्रसाद के जन्मदिन पर प्रत्येक बूथ पर भाजपा कार्यकर्ता 20 झडें क्षेत्रवासियों समर्पित करेंगे। इसके अलावा 2 अक्टूबर को गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्म दिवस पर विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा।
बैठक में नोएडा की विधायक विमला बाथम, जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा, प्रभारी अशोक मोंगा, सतेंद्र सिसोदिया, मनोज गुप्ता, नवाब सिंह नागर, महामंत्री सुशील शर्मा, युद्धवीर चौहान, संजय बाली, चन्दगीराम यादव, मोहन शर्मा, गिरिजा सिंह, जुगराज चौहान, महेश चौहान, सतपाल यादव प्रशांत त्यागी, उमेश त्यागी, बृजपाल चौहान, योगेंद्र चौधरी, विनोद शर्मा, दुलीचंद चौहान, अरूण चौहान, डिपंल आनंद, शारदा चतुर्वेदी, पद्मा दीक्षित, रानी सिंह, मंडल अध्यक्ष राजकुमार झा, सूरजपाल राणा, प्रमोद बहल, ललित मोहन शर्मा, एसपी चमोली, एसपी जैन, रामनिवास यादव, चमन अवाना, गौरव सिंघल, अजय गर्ग और विक्रम सिंह समेत अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।