19/02/2019/ गाजियाबाद/गाजीपुर इलाके में रविवार को कुछ ऐसा ही हुआ। गाजियाबाद के खोड़ा कालोनी में रोशन परिवार के साथ रहता है। वह गाजीपुर मुर्गा मंडी के बाहर मुर्गा काटकर बेचता है। रविवार को जाल में से निकलकर उसका एक मुर्गा नाले में गिर गया। रोशन नाले से अपना मुर्गा निकालने लगा। इसी दौरान उसके ही पड़ोस में मुर्गा बेचने वाला ललित कहने लगा कि मुर्गा उसका गिरा है। इसी बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के दौरान ललित ने अपने तीन दोस्त विक्की, अन्नू और आकाश को बुला लिया। आरोपियों ने रोशन के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान आरोपियों रोशन के हाथ और पैर पर मुर्गा काटने वाले चाकू से हमला कर दिया। कई जगह चाकू मारने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित को अस्पताल ले जाया गया। बाद में उसके बयान पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। जख्मी हालत में 25वर्षीये रोशन को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
