15/10/2016/ग्रेटर नोएडा। जेवर की एक महिला ने तीन लोगों पर रेप के प्रयास आरोप लगाया है। मामला दो सप्ताह पहले का है। महिला ने कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा कायम कराया है। कस्बे के किला कालौनी निवासी एक महिला 3 अक्टूबर को घर पर थी। महिला का पति बीमार रहता है। आरोप है कि बुलंदशहर व कस्बे निवासी तीन लोग वहां पहुंचे और महिला के साथ अभद्र व्यहवार करने लगे। जिसका विरोध महिला ने किया। आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने महिला के साथ रेप का प्रयास किया। आरोप है कि महिला के शोर मचाने पर आरोपी भाग गये और जान से मारने की धमकी दी। महिला ने आरोपियों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मुकदमा कायम कराया है।