गाजियाबाद: गीतांजलि वेलफेयर एजुकेशनल समिति ने पुराना बस स्टैंड से मंगलवार को आधी आबादी आधी भागीदारी अभियान की शुरूआत की। इस मौके पर संस्था की सचिव वंदना चौधरी ने कहा कि महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रस्ताव पास है। मगर इसका ईमानदारी से पालन नहीं हो रहा। नगर निकाय चुनाव नजदीक हैं। महिला सीट भी आरक्षित कर दी गई हैं। इसके बावजूद राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय महिलाओं को विभिन्न दल टिकट देंगे,इसमें संदेह है। लिहाजा महिलाओं के अधिकारों की लड़ाई लड़ी जाएगी। डॉ. नीलम पंवार ने कहा कि महिलाओं को समाज एवं राजनीति में हिस्सेदारी की बात आमतौर पर सार्वजनिक मंचों से होती है,मगर उस पर अमल नहीं हो पाता। महिलाओं का मतदान प्रतिशत भी पहले के मुकाबले बढ़ा है। इस संबंध में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर महिलाओं का पक्ष रखा जाएगा। इस अवसर पर गुरी जनमेजा,ऋ चा सूद, कविता गुप्ता,पुष्पा पांडेय,अनु भल्ला,संजू शर्मा,सुनीता भाटिया,ममता गुप्ता व सलमा सुल्तान आदि महिलाएं मौजूद रहीं।
