Home » धर्म कर्म » मंगलवार 20 अक्टूबर 2020 का राशिफल

मंगलवार 20 अक्टूबर 2020 का राशिफल

मेष राशि :  आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा ।इनकम में बढ़ोतरी होगी। जो दोपहर बाद आपके चेहरे पर मुस्कुराहट लेकर आएगी। आपकी सेहत भी बढ़िया रहेगी, जिससे दिन की शुरुआत भी बढ़िया होगी। काम के सिलसिले में आपकी मेहनत सर चढ़कर बोलेगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान बहुत बढ़िया रहेगा।

वृष राशि :  आज वृष राशि के जातकों के लिए कामकाज के तौर-तरीकों को सुनिश्चित करना मुश्किल होगा। प्रत्येक प्रयास से परिवर्तित परिणाम मिलने,भ्रम की स्थिति पैदा हो सकती है। शांत चित्त से प्रयास करें।

मिथुन राशि :  आज किसी प्रकार की जल्दबाजी में आपका बना बनाया काम बिगड़ सकता है। साथ ही क्रोध की स्थिति से भी अपना बचाव करें। अपनी ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग करें। आर्थिक मामलों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।

कर्क राशि :  आज विरोधियों द्वारा कुछ मुश्किलें सामने आएंगी। अब यह आपके ऊपर निर्भर करता है कि आप इनसे कैसे विजय प्राप्त कर सकते हैं। आपके पास योजनाएं तो बहुत है परंतु उन्हें क्रियान्वित कैसे करना है, इसमें मुश्किल आएगी।

सिंह राशि :  आज घर में किसी मुद्दे को लेकर तनाव उत्पन्न हो सकता है। माहौल को खुशनुमा बनाने के लिए कुछ मनोरंजन संबंधी कार्यक्रम बनाएं। गिरने या एक्सीडेंट होने की आशंका है। वाहन या मशीनरी संबंधी उपकरण सावधानीपूर्वक उपयोग में लाएं।

कन्या राशि :  आज जीवन साथी से कोई हल्की-फुल्की नोकझोंक हो सकती हैं जो कि समय रहते समाप्त हो जाएगी। किसी बाहरी व्यक्ति का अपने परिवार पर हस्तक्षेप ना होने दें।गर्मी से अपने आपको बचाकर रखें। सिर दर्द और ब्लड प्रेशर बढ़ने जैसी समस्या हो सकती है।

तुला राशि :  आज इस बात का ध्यान रखें कि दिखावे के चक्कर में फिजूलखर्ची हो सकती है। साथ ही कोई बड़ा झूठ बोलना भी भारी पड़ सकता है। विद्यार्थियों का अधिकतर समय दोस्तों के साथ गुजरेगा, जिसकी वजह से पढ़ाई में व्यवधान आएगा।

वृश्चिक राशि : इस बात का ध्यान रखें कि किसी को भी बिन मांगे सलाह ना दें। वरना इसका खामियाजा आपको ही भुगतना पड़ सकता है। साथ ही अपने गुस्से पर भी काबू रखें। संतान के साथ भी कुछ समय अवश्य व्यतीत करें।

धनु राशि :  आज घर में किसी नजदीकी रिश्तेदार या मित्रों के आगमन से खुशनुमा माहौल रहेगा। आवभगत में अधिकतर समय व्यतीत होगा। साथ ही खुलकर खर्च करने की भी इच्छा बनी रहेगी। घर में बच्चे की किलकारी संबंधी शुभ सूचना मिलने से खुशी भरा वातावरण रहेगा।

मकर राशि :  आज कभी-कभी सभी को खुश रखने की प्रवृत्ति आपके लिए नुकसानदायक स्थितियां भी उत्पन्न कर देती है। इसलिए अपने दिखावे की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाएं। अपने कार्यों के प्रति ज्यादा एकाग्र चित्त रहें।
कुंभ राशि : आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय ना लेकर वर्तमान गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित रखें। साथ ही परिवार के सदस्यों का सहयोग भी आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज कोई महत्वपूर्ण सूचना भी मिलेगी, उस पर गंभीरता से विचार करें।

मीन राशि :  आज कोई रुकी हुई पेमेंट मिलने से आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। इस समय लाभ संबंधी ग्रह स्थितियां बनी हुई है। समय का भरपूर सहयोग करें। साथ ही अपने काम के प्रति पूर्ण समर्पण आपके लिए नई उपलब्धियां बना रहा है।

किसी भी प्रकार की समस्या समाधान के लिए पं. वेदप्रकाश पटैरिया शास्त्री जी (ज्योतिष विशेषज्ञ) जी से सीधे संपर्क करें = 9131735636
——————————————-

About Laharen Aaj Ki

Laharen Aaj Ki is a leading Hindi News paper, providers pure news to all Delhi/NCR people. Here we have started our online official web site for updating to our readers and subscribers with latest News.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*