14/10/2016/नोएडा। भारतीय जनता पार्टी की क्षेत्रीय विधायक विमला बाथम के सेक्टर-58 स्थित कार्यालय पर गुरुवार को नोएडा महानगर कमेटी की बैठक हुई। इस बैठक में बूथ सम्मेलन को लेकर विचार विमर्श किया गया। विध्रायक विमला बाथम ने बताया कि नोएडा महानगर में कुल 485 बूथ है। हर बूथ पर दस युवा कार्यकर्ताअों को जिम्मेदारी दी गई है। आगामी 20 अक्टूबर को सेक्टर-50 स्थित नील गिरी पब्लिक स्कूल में बूथ सम्मेलन का आयोजन होगा। आगामी 20 अक्टूबर को शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक चलने वाले इस बूथ सम्मेलन में प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष सूर्यप्रताप शाही व प्रदेश मंत्री संतोष सिंह बूथ अध्यक्षों के साथ बैठक लेगें। बूथ सम्मेलन में क्षेत्रीय सांसद व केंद्रीय मंत्री डाॅ. महेश शर्मा व विधायक विमला बाथम समेत जिले के सभी पदाधिकारी, पूर्व जिलाध्यक्ष और सभी मंडलों के अध्यक्ष मौजूद रहेंगे। सेक्टर-58 में हुई बैठक में नोएडा विधायक विमला बाथम, जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा, क्षेत्रीय मनोज गुप्ता, सतपाल यादव सुशील शर्मा, संजय बाली, विनोद शर्मा, चन्दगीराम यादव, मोहन शर्मा, दिनेश डिमरी, धर्मेंद्र चौहान, प्रमोद प्रजापति, मनीष शर्मा, रवि यादव, सुनीता भाटी, बृजपाल चौहान, गिरिश कोटनाला, दुलीचन्द चौहान, प्रमोद बहल, विकेश खारी, अजय गर्ग, सुरेश कृष्णन, प्रदीप रातूड़ी, मनोज चौहान और हर्ष चतुर्वेदी समेत अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।