19/9/2016/नोएडा। यूपी में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर में बूथ संरचना के लिए जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा और जिला उपाध्यक्ष संजय बाली को बूथ संयोजक बनाया गया है। वहीं पुनीत शुक्ला और मनमोहन चौहान को सह संयोजक बनाया गया है। इससे नोएडा विधानसभा में बूथों की संरचना के कार्य को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।