01/10/2016ग्रेटर नोएडा। गिरधरपुर गांव में एक जिम संचालक बिजली के करंट की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गया। जिसको डॉक्टरों ने अस्पताल में मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है। गिरधरपुर गांव निवासी जीते भाटी(25) पहलवान थे। जिनका दनकौर के बिलासपुर में जिम था। बताया जाता है कि जीते भाटी गुरुवार रात अपने घर पर बिजली का तार लगा रहे थे। अचानक उनका हाथ बिजली के करंट से टच हो गया। जिसके चलते वह बुरी तरह से बिजली के करंट से झुलस गया। आनन-फानन में घायल
को ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि मृतक पहलवान जीते भाटी कई बडी प्रतियोगिता में वेटलिफ्टिंग में अपने क्षेत्र का नाम रोशन कर चुके हैं। जिनकी मौत का समाचार सुनकर पूरे क्षेत्र में शोक छा गया है। शुक्रवार को सैकड़ों लोगों ने उनके अंतिम संस्कार में हिस्सा लिया।