Home » एन सी आर » बस यात्रा की तैयारी में जुटे कांग्रेसी

बस यात्रा की तैयारी में जुटे कांग्रेसी

17/9/2016/नोएडा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर के नेतृत्व में ’27 साल यूपी बेहाल’ बस यात्रा रविवार सुबह 11 बजे गौतमबुद्ध नगर की सीमा में प्रवेश कर रही है। बस यात्रा के स्वागत के लिए युवा कांग्रेस की जिला कमेटी ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। युवा कांग्रेस गौतमबुद्ध नगर के जिलाध्यक्ष दीपक चोटीवाला व प्रदेश सचिव पुरुषोत्तम नागर के नेतृत्व में कार्यकर्ता 500 मोटरसाइकिल से बाइक रैली निकालेंगे। लगभग एक हज़ार युवा कांग्रेस कार्यकर्ता सेक्टर 14ए पर प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर का स्वागत करते हुए ग्रेटर नोएडा में किसान चौक, रोजा जलालपुर, छपरौला, अच्छेजा, दुजाना और सादोपुर होते हुए दादरी नगर में प्रवेश करेंगे। बस यात्रा के माध्यम से जनजागरण करने आ रहे उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर  के समक्ष प्रमुखता से स्थानीय मुद्दों पर ध्यान केंद्रित कराया जाएगा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता रघुराज सिंह, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव विदित चौधरी और उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष ओमवीर यादव लगभग 50 किलोमीटर लंबे इस पूरे कार्यक्रम में युवाओं के साथ मौजूद रहेंगे।

About Laharen Aaj Ki

Laharen Aaj Ki is a leading Hindi News paper, providers pure news to all Delhi/NCR people. Here we have started our online official web site for updating to our readers and subscribers with latest News.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*