01/10/2016नोएडा। सेक्टर-22 स्थित लिटिल एंजल स्कूल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के उपलब्ध में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्कूल में नन्हें बच्चों के बीच उन्हीं के सहपाठियों ने गांधी जी व उनके तीन बंदर बनकर उनके संदेश को फैलाया। स्कूल की प्राचार्या दीक्षा जोशी ने बताया कि स्कूल में गांधी जयंती मनाई गई। प्रार्थना सभा में गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए गए और बच्चों को बुरा मत देखो, बुरा मत सुनो, बुरा मत बोलो व महात्मा गांधी के पदचिह्नों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बच्चे गांधी जी बनकर भी आए थे।